Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गढ़वा में मजदूरों से भरी पिकअप वैन खाई में गिरी, 18 जख्मी,एक की मौत

मृत मजदूर की पहचान ओमप्रकाश वियार के रूप में हुई है। दो मजदूर सुगिया देवी एवं दुबे वियार की गंभीर स्थिति को देखते हुए गढवा सदर अस्पताल भेजा गया। बाकी मजदूरें को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बंशीधर नगर भेजा गया।

22 Feb 2024

गढ़वा में मजदूरों से भरी पिकअप वैन खाई में गिरी, 18 जख्मी,एक की मौत

पलामू। पलामू से सटे गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारो गांव से नलजल योजना में काम करने जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप वैन खाई में गिर गयी। 15 फीट गहरी खाई में वाहन के गिरने से उसमें सवार डेढ दर्जन मजदूर जख्मी हो गए, वहीं एक की मौत हो गयी। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह की है।

मृत मजदूर की पहचान ओमप्रकाश वियार के रूप में हुई है। दो मजदूर सुगिया देवी एवं दुबे वियार की गंभीर स्थिति को देखते हुए गढवा सदर अस्पताल भेजा गया। बाकी मजदूरें को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बंशीधर नगर भेजा गया।

घटना के अनुसार सारो गांव के मुड़ा अहरा से दर्जनों मजदूर पिकअप वैन में सवार होकर रोजाना की तरह नलजल योजना में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर पिकअप वैन सारो गांव के हनुमान मंदिर स्थित कोठिलवा आहर लगभग 15 फीट गहरी खाई में अनियंत्रित होकर पलट गया।

अचानक जोरदार आवाज एवं मजदूरो की रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव में अफरा तफरी मच गयी। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंच कर आहर में गिरे पिकअप वैन में फंसे सभी घायल मजदूरो को बाहर निकाला।

ग्रामीणों द्वारा तत्काल घायलों के इलाज के लिए 108 पर फोन कर एम्बुलेंस बुलायी गयी। घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेंस पर ग्रामीणों की मदद से सभी घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा गया।

घटना के जनाकारी मिलने पर विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह दलबल के साथ धटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी लिया। पुलिस द्वारा जेसीबी की मदद से खाई में गिरी पिकअप को निकाला गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News